Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) का डीएम ने किया निरीक्षण

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 16, 2024, 5:52 PM IST • अब तक 238 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा सोमवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आर के शाही भी उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक फ्लोर में बारी बारी से प्रत्येक कमरों यथा पुस्तकालय, मल्टी प्रयोज्य रूम, शौचालय, डाइनिंग हॉल, फायर कंट्रोल रूम, लैब, डाइनिंग हॉल, मेस एरिया,रीडिंग रूम, का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अवर अभियंता से एकेडमिक ब्लॉक, पार्किंग एरिया ,कंप्यूटर रूम ,मल्टी प्रयोज्य लाइब्रेरी , हिस्टोलिजी लैब रूम, पाथवे, फाउंटेन, स्मार्ट बोर्ड, विद्युत कार्य, ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा, टीचिंग स्टाफ रूम, फायर व प्लंबिंग कार्य, ड्रेनिंग व्यवस्था, कांफ्रेंस हॉल और कक्षाओं , पुस्तकालय के बारे में जानकारी ली। जिस पर सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया की राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार लैब/ प्रयोगशालाए है, नीचे 2 लाइब्रेरी है और प्रत्येक फ्लोर पर लेक्चर की कक्षाएं है, कंप्यूटर रूम ठीक बगल में स्थित है तथा अन्य पाठन से संबंधित कक्षाएं प्रत्येक फ्लोर पर स्थित है के साथ साथ अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराई। अग्नि से बचाव हेतु अपनाए गए सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली । कहा कि ड्रेनेज की व्यवस्था हमेशा ठीक रहे व जलजमाव की समस्या भविष्य में कभी न आए ।उन्होंने कहा की प्रत्येक फ्लोर पर खिड़कियों के आगे ग्रिल या जाली लगाने, शत प्रतिशत कैमरों की टेस्टिंग कराने तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के ए ई, पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारी, पीएमसी आर्चर इन डिजाइन के कर्मचारी गण, तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi