News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किये जाने का डीएम नें दिया निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 10, 2023  |  5:44 PM

716 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किये जाने का डीएम नें दिया निर्देश
  • दावे व आपत्तियों के बाद पांडुलिपि तैयार करने हेतु बरतें विशेष सावधानी: डीएम
  • डीएम ने किया आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा

पडरौना/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण एवं आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

जिलाधिकारी ने बैठक दौरान सभी को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी अवधि के दौरान ही निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है,इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि दावे व आपत्तियों के बाद पांडुलिपि तैयार करने हेतु अभी से लेखपालों को ट्रेंड कर उनकी डियूटी लगा दी जाय, उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बीएलओ को अपने स्तर से देख लें,इस के अतिरिक्त उन्होंने सभी सुपरवाइजर के साथ प्रत्येक दिन मीटिंग किये जाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण दौरान पांडुलिपि तैयार करने हेतु सम्बन्धित को समय रहते ट्रेनिंग दिए जाने निर्देश दिए,तथा उन्होंने ट्रेनिंग सम्बन्धी कार्यों हेतु डीसी मनरेगा को नामित किये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक वार्ड में जहां संख्या अधिक हो उसका लोकेशन देख कर वहां कैम्प के माध्यम से टेंट सहित मेज कुर्सी आदि की व्यवस्था करते हुए पुराने पार्षद आदि को सूचित भी किया जाय, जिससे अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

जिलाधिकारी ने जनपद में बने नए बूथों का निरीक्षण भी पर्यवेक्षक के माध्यम से करा लेने के साथ ही गड़बड़ी पाए जाने पर सूचित किये जाने का नीर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां निर्धारित अवधि में ही पूर्ण कर ली जाए एवं उसका निस्तारण 18 मार्च से 22 मार्च की अवधि में पूर्ण कर ली जाए उन्होंने पांडुलिपि की तैयारी के संबंध में सभी को आगाह करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश भी दिए इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 1 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा दौरान उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों से कितने स्कूल अब तक टेकअप हुए हैं की जानकारी ले गई तथा उन सभी विद्यालयो में टाइल्स फर्नीचर बाउंड्री वॉल छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग टॉयलेट सहित बिजली कनेक्शन आदि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस संबंध में उन्होंने समस्त ईओ को प्रत्येक दिन 8-9 डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां बच्चों की संख्या ज्यादा है उसे पहले टेकअप किया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को बीएसए के माध्यम से सभी स्कूलों का निरीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अंतर्गत जर्जर भवनों का भी निरीक्षण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 मार्च तक सभी का डीपीआर मुख्यालय स्तर पर पहुंच जाना चाहिए नही तो वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति बाद कार्य नही हो पायेगा। इसके लिए उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी को भी विजिट करने का निर्देश दिए,इसके अलावा पीएम किसान योजना के अंतर्गत लंबित डाटा के बारे में जानकारी ली गई अभी तक कितना पेंडिंग है जिसका तहसील वार जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा किसानों द्वारा गन्ना पर्ची सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक चीनी मिल क्षेत्र में उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के माध्यम से कृषकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु समितियों पर बैठक किये जाने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी कसया, हाटा,पडरौना,तहसीलदार गण एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking