कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा को लेकर क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता है।कृषि कानून संबंधी तीनों बिल वापस लिए जाने की शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है।जानकारों की माने तो यहा इस कानून को लेकर यहां कोई वैसा असर नहीं था और न ही इसका ज्यादा विरोध था।इसको लेकर खेमों में बंटे किसानों के बीच खड़ा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।कानूनों को लेकर चल रही राजनीति भी बंद हो जाएगी,इस मुद्दे पर लोगो ने खुल कर प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मकेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है जिससे एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में किसान सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि से अब तक लगभग 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपया किसानों के खाते में सीधे भेजने का काम किया है।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…