News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य मंत्री खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति” द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया ध्वाजारोहण…पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर हुआ कार्यक्रम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 26, 2024  |  1:42 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य मंत्री खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति” द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया ध्वाजारोहण…पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर हुआ कार्यक्रम

कुशीनगर। शुक्रवार को 75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री – खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल एवं अन्य जनपतिनिधियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण करते हुए सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

बताते चले की पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियो को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर समस्त विधायकगण, जिला जज , मुख्य न्यायिक अधिकारी, जिलाधिकारी उमेश मिश्र ,पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, स्वतंत्रा संग्राम सेनानी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking