News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 7, 2023  |  4:35 PM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
  • स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन – मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नयी दिशा द्वारा हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हाटा विकास खंड के भठही बाबू ग्राम सभा के पंचायत भवन पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करते जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की देख भाल करते हुये गुणवत्तापूर्ण जीवन व्यतीत करता रहे, इसके निमित्त जागरूकता पैदा करने हेतु प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना भी हुई थी। इस वर्ष की थीम भी सभी के लिए स्वास्थ्य रखी गयी है। स्वस्थ जीवन और रोग मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार भी संकल्पित है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

उन्होंने ग्रामीणांचल में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु नयी दिशा का उत्साहवर्धन भी किया। अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर मुख्य चिकित्साधिकारी का स्वागत किया गया।शिविर में हड्डी रोग, दंतरोग, बाल रोग, बीपी, शुगर, टीबी, महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों इत्यादि से सम्बंधित 467 मरीज आये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार की टीम द्वारा परामर्श, जांच व दवा का वितरण किया गया। चिकित्सकीय टीम में डा0 अलीमुल्लाह खान, डा0 अमरजीत सिंह, रिंकी पटेल, बबिता, जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक क्षय रोग आशुतोष मिश्र, धर्मेंद्र गौड़, अर्जुन यादव, राम उग्रह, निशांत मिश्र, इसरार अली शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू ने सभी का आभार प्रकट किया। स्वागत शिक्षक कृष्णमोहन व संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।

इस अवसर पर हेमंत मिश्र, बैरिश्टर पांडेय, कन्हैया मिश्र, जयराम पटेल, अंकेश कुमार पांडेय, संचालक, बांके, अजय कुमार, विमला देवी, संगीता देवी, सीमा देवी, सरोज यादव, मनीषा पांडेय, सत्यभामा, सोनी देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking