Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली व सीएम डैश बोर्ड की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 20, 2023, 4:08 PM IST • अब तक 185 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करें -एडीएम

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर सायं अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली तथा सीएम डैश बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुडे समस्त विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि दिये गये लक्ष्यों के अनुरुप वसूली सुनिश्चित करायें। यदि किसी भी विभागीय अधिकारियों द्वारा वसूली में शिथिलता बरती गयी तो निश्चित ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने जोर देते हुऐ कहा कि राजस्व वसूली को सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से लें और विशेष रुचि लेकर वसूली करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि क्रमशः खनन, विद्युत, एवं परिवहन की वसूली लक्ष्य से कम है, इस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक दशा मे वसुली कर वार्षिक एवं मासिक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अंतर्गत धारा 24 पक्की पैमाइश, धारा 80 अंतर्गत कृषि से गैर कृषि भूमि दर्ज करने, कुर्रा फाट के लंबित मामलों को निस्तारित करने तथा जाति/आय/निवास अंतर्गत आवेदनों को शत प्रतिशत रिपोर्ट लगा कर निस्तारण करने एवं स्वामित्व योजना अंतर्गत लंबित नक्शों को राजस्व परिषद में जमा करने एवं वरासत के लंबित आवेदनों को समयान्तर्गत निस्तारित किये जाने का भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैस बोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी होनी चाहिए इसके लिए सभी विभाग संचालित योजनाओं अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण एवं कर करेत्तर की वसूली शत प्रतिशत समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक दौरान अधि0 अभि0 विद्युत-सेवरही, कसया, खडडा,हाटा को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिए गए। सचिव मंडी समिति को वार्षिक लक्ष्य पूर्ण नही करने,खनन अधिकारी के खराब प्रगति पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिए गये। इसी प्रकार, एआरटीओ, विद्युत, वन विभाग, मंडी, खनन, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर, डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, समस्त तहसीलदार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना /ईओ नगर पंचायत आदि ,आबकारी अधिकारी, खनन अधिकारी, सचिव मंडी समिति सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi