News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोटरी क्लब द्वारा 12 मई को आयोजित होगा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 7, 2024  |  4:17 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी क्लब द्वारा 12 मई को आयोजित होगा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की करेगी जांच एवं नि:शुल्क दवा का वितरण

कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर – 3120 एवं सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में कसया नगर के निरंकारी इंटरमीडिएट कालेज (निकट- मवेशी अस्पताल, मेन रोड) परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 12 मई, 2024, दिन रविवार, समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सेवा दी जाएगी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

यह जानकारी रोटरी क्लब अध्यक्ष वाहिद अली ने एक विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक जिसमे वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक तिवारी, वरिष्ठ आंकोलॉजी एवं रक्त विकार विशेषज्ञ डॉ. सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ गायनी कैंसर सर्जन डॉ अंजलि जैन, क्रिटिकल केयर फिजिसियन डॉ हर्षित मिश्रा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतीक कुमार, न्यूरो सर्जन डॉ अग्रज मिश्रा, मैक्सलोफेसियल एवं ओरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. तारिक अनवर, जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. एस. चंद्रा, एमबीबीएस एम.एस. गायनी डॉ. मधुलिका सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. उमर जमा, डेंटल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ शाहनिका यादव, गायनी डॉ अभिप्रिया चौरसिया, डी अर्थोपोड़ीक सर्जन डॉ पवन खरवार, बीएचएमएस डॉ जेके पटेल मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।

आवश्यकता के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर बीपी, वजन आदि की जांच भी होगी साथ ही आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। रोटरी क्लब के सचिव अजय सिंह ने समस्त नगरवासियों से इस शिविर में अपने स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking