News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: घर से 15 लाख कैश सहित मोबाइल,पासबुक चोरी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 26, 2023  |  7:34 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घर से 15 लाख कैश सहित मोबाइल,पासबुक चोरी

कसया/कुशीनगर । कसया थानाक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर इलाके के एक घर 15 लाख से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है। जिससे लोग काफी हैरान है वही पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरी देकर चोर को पता लगाने की गुहार लगाई हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में स्थित कसया थाना की पुलिस चौकी कुशीनगर से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरी ने सबको हैरान कर दिया है। वार्ड नम्बर 21, बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा) के रहने वाले अभिषेक गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता ने कसया पुलिस को तहरीर देकर घर मे चोरी की घटना होने की बात बताई। अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वह कुशीनगर पर्यटन स्थली पर रेस्टोरेंट की दुकान चलाते है। इनकी शादी मार्च में होनी जिसके लिए घर मे का काम शुरू था। दिनभर लेबर रहते है और कार्य चलता। घर मे निर्माण और शादी की तैयारियो को लेकर मेरे अपने व कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों से इकठ्ठा कर 15 लाख रुपये व एक मोबाईल को घर के अंदर बनी अलमारी के भिरत लाकर में रख दिया था।

पूरा परिवार रेस्टोरेंट के ही काम मे लगे रहते है। मैं भी दिन में वही रहता और सोने के लिए घर आ जाता था। 24 की शाम मैं एक मित्र के यहां उसके बहन की तिलक में चला गया। देर रात वापस आया और सो गया फिर अगले दिन दुकान पर चला गया। आज जब मैं सुबह कपड़ा बदलने के लिए आलमारी खोला तो उसके अंदर का लॉकर ही गयाब था। जिसमे रक्खे 15 लाख नकदी और मोबाईलफोन गायब मिला।पीड़ित ने बताया कि डायल 112 को सूचना दिया हु अब थाने में थानाध्यक्ष को तहरीर सौप न्याय की गुहार लगाया है।

इस मामले पर कसया थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि बुद्धनगरी के युवक ने घर से 15 लाख रुपये चोरी की बात बताई है। जिसमे जाँच चल रही है जिसमे जल्द सच्चाई सामने आएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking