कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पिछड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी कुशीनगर विधानसभा की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अलाउदीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हक और हकूक पर डाका डालने की कार्य कर रही है। पिछले साढे चार साल में एेसा कोई कार्य नहीं किया जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके। जनता इनके कारनामों को जान चुकी है। वह आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। कहा कि सपा के कार्यकर्ता अपनी-अपनी बूथ जीतने के लिए लग जाए। लोगों को पूर्ववर्ती सपा सरकार की योजनाआें के बारे में बताएं। जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती रही। आय तो दोगुनी तो नहीं हुई लेकिन लागत चौगुनी हो गई। महंगाई से आमजन परेशान हैं। ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद सिंह पटेल ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को पीछे ढकेलने में वर्तमान सरकार लगी हुई है। पिछड़ा समाज शिक्षा सहित अन्य मामलों में काफी पीछा है। सरकार आरक्षण समाप्त कर इस वर्ग को मुख्य धारा से हटाने की साजिश कर रही है। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। एैनुल हक, आेमप्रकाश सिंह, श्याम चौहान, सादिक अली आदि ने भी संबोधित किया। अंत में व्यवसाई मनीष गुप्ता पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मन्नू शर्मा, अंकित पांडेय, सौरभ अंसारी, वशीउल्लाह, मोहन वर्मा, आलोक पांडेय, अरविंद यादव, संजय चौहन, सद्दाम हुसैन, मणिनाथ दूबे, सत्यदेव पासवान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…