News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दरोगा ने कहा अम्मा..पहले खाना खा लो….! बेटा ने घर से निकाला, दरोगा जी ने पहले खाना खिलाया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2025  |  2:18 PM

320 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दरोगा ने कहा अम्मा..पहले खाना खा लो….! बेटा ने घर से निकाला, दरोगा जी ने पहले खाना खिलाया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । भीषण सर्द भरी ठंड में शिकायत लेकर सेवरही थाने पहुंची पैसठ वर्षीय वृद्धा को नंगे पैर देख दारोगा ने कुर्सी पर बिठाया। भोजनालय से खाना मंगाकर खिलाया और पानी पिलाया। शिकायत सुनने के बाद वृद्धा को दुकान से नई चप्पलें मंगाकर खुद पहनाया। पूरी कहानी मंगलवार को सेवरही थाना परिसर का है।थानाध्यक्ष की इस सेवा को देखकर वृद्ध मां का दिल भर आया। आंखों से निकल रहे आंसुओं के बीच मुह से केवल आशीर्वचन ही निकल रहे थे। पूरे दिन दारोगा की इस कर्तव्यपरायणता की चर्चा थाने व आसपास होती रही।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

जानिए पूरा मामला:

सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली कोठी (खास टोला) निवासी बेली पत्नी स्व. टीमल उम्र पैसठ वर्षीय मंगलवार को लगभग बारह बजे के आस पास अपनी शिकायत लेकर अकेले ही सेवरही थाने पहुंचीं। थाने में जन शिकायत सुन रहे थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने जब वृद्धा को नंगे पैर और अकेले देखा तो पूछा अम्मा चप्पलें तुम्हारी कहां हैं। इतना सुनते ही बेली ने कहा साहब ! चप्पल हमरे पास नहीं हैं। हम नंगे पैर ही गांव से पैदल चल के आई हन। साहब हमार बेटा हमका बहुत परेशान कर रहा है। बुढ़ापा म हमारा जियब हराम कीन्हे है।घर से निकाल दिया हे,खाना पानी नहीं दे रहा है, और भद्दी भद्दी गालियां देत हैं हम दाने दाने के मोहताज बानी,बेबस और लाचार बानी। हम ये ठंडी में जाहि कहा..!

इतना सुनते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बेली को सहारा देकर कुर्सी पर बिठाया। और पूछा तोहरे बेटा का नाम का बा बेली ने बताया कि जलेसर नाम ह..! फिर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने भोजनालय से भोजन मांगा कर खिलाया और पानी पिलाया। फिर सांत्वना दी कि परेशान न हो अब तुम्हे कोई दिक्कत नहीं होगी। थाने से जाने से पहले दारोगा ने दुकान से नई चप्पलें मंगाकर उनको खुद पहनाई। चप्पल पहनते ही वृद्धा की आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश को गले से लगा लिया। पीठ पर हाथ थपथपाते हुए अपनी ममता लुटाए जा रही थीं। वृद्धा ने कहा जुग-जुग जियौ मोरे लाल, खूब फूलौ-फलौ।

यहां बताना चाहूंगा कि थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने उक्त बुजुर्ग महिला को सिपाहियों के साथ उसके घर भेजा,साथ ही उसके पुत्र को हिदायत और नसीहत दिया कि दुबारा गलती हुई तो कार्यवाही गंभीर होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking