News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बाबा हरदेव की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर एवं वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  8:06 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बाबा हरदेव की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर एवं वृक्षारोपण का हुआ आयोजन
  • बाबा हरदेव सिंह ने दीवार रहित संसार की परिकल्पना को किया साकार -कमलेश मणि

कसया/कुशीनगर। संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में आज संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में लगभग 125 लोगों का नेत्र परीक्षण एवं औषधि वितरण का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के सहयोग द्वारा संपन्न हुआ जिसमें लगभग 21 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए निर्देशित किया गयाl इस अवसर पर नेत्र जांच कैम्प का उदघाटन करते हुए जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा की निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में संत निरंकारी मिशन में आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम दया करुणा एकत्व जैसे भाव से जोड़कर दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया l उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी वर्तमान में इसी श्रृंखला को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी द्वारा निरंतर आगे किया जा रहा है इसी मंतव्य को पूर्ति के लिए 23 फरवरी को यह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त कोरोना काल में भी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया गया वननेस वन परियोजना की स्थापना की गई जिसमे डेढ़ लाख वृक्ष लागये गए इस महा अभियान को आगे बढ़ाते हुए 50,000 औरवृक्ष लगाए जा रहे हैं ताकि प्राणवायु ऑक्सीजन का निर्माण हो सके निरंकारी मिशन सदैव मानवता के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक एकता के लिए कार्य करता रहा है l बाबा जी की स्मृति में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया जाता रहा है बाबाजी का मानव कल्याण के लिए यह दृष्टिकोण था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

इस अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन कसया एवम आस पास की सफाई की गयी , संत निरंकारी सत्संग भवन कसया कोविड-19 टेस्ट भी किया गया जिसमें सभी एंटीजन जांच नेगेटिव पाया गया इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के नेत्र परीक्षण अधिकारी विनोद कुमार सिंह लैब अस्सिस्टेंट सच्चिदानंद तिवारी वार्ड बॉय सतीश ओझा एवं सहयोग के रूप में अजीत यादव हर्षवर्धन पंकज शैलेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपस्थित रहे इस अवसर पर राकेश मणि ,अनिल राय रवि ,अंगद ,तारा ,विनोद आदि निरंकारी सेवादल एवं अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking