News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधायक रजनीकान्त मणि ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भाग लेने को लोगो से अपील किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2021  |  9:26 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक रजनीकान्त मणि ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भाग लेने को लोगो से अपील किया

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऐतिहासिक उद्घाटन व बरवा फार्म परिक्षेत्र में होने वाले विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दर्जनों गांवों का पैदल यात्रा कर आम जनता को निमंत्रण दिया और विकास पुरुष पीएम मोदी की सभा में शामिल होने की अपील की।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

विधायक श्री मणि ने विधानसभा कुशीनगर 333 के कुण्डवा उर्फ दिलीप नगर के पुरवों, धुरिया, बटेसरा, चौक, चौराहों के साथ खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों, महिलाओं से पीएम की ऐतिहासिक रैली में भाग लेने की अपील की। श्री मणि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ कुशीनगर विकास की नई इबारत लिखेगा। इसी शुभ घड़ी में लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी जनता को संबोधित करेंगे। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री जी हम लोगों के बीच आ रहे हैं जो कुशीनगर को बहुत सारी सौगात देंगे। विधायक श्री मणि के रैली में पहुंचने की अपील का लोगों ने स्वागत किया और रैली में भारी तादात में पहुंचने की सहमति दी।

इस दौरान दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, दीप नायक मिश्रा, बाबू चकमा, अनिल कुमार मल्ल सहित आम जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking