News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एयरपोर्ट उदघाटन को आ रहे प्रधानमंत्री मोदी तथागत बुद्ध का करेंगे दर्शन व पूजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  7:52 PM

1,331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एयरपोर्ट उदघाटन को आ रहे प्रधानमंत्री मोदी तथागत बुद्ध का करेंगे दर्शन व पूजन
  • प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को भव्य बनाने को लेकर टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीते गुरुवार की शाम को टेम्पल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अधिकारियों, प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने विचार विमर्श किया। बता दें कि कुशीनगर एयरपोर्ट का 20 अक्टूबर दिन बुधवार को उद्घाटन करने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।जिसको लेकर बैठक मे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

लोटस निक्को होटल में हुई बैठक में कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे पूर्ण बोरा, उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, भिक्षु संघ के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर व प्रमुख लोगों ने विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर आने पर तथागत बुद्ध का दर्शन पूजन करेंगे। इस दौरान बुद्ध मार्ग के दोनों तरफ स्कूली बच्चे भारत व श्रीलंका का ध्वज लेकर खड़े रहेंगे और मुख्य मंदिर के द्वार पर बैंड की धुन पर स्वागत होगा। इस अवसर पर संगीतमय धम्म पाठ के स्वर सुनाई देंगे। श्रीलंका से आने वाले दल के ठहराव की व्यवस्था लोटस होटल में कई गयी है। जहां उनके भोजन की व्यवस्था होगी। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष भन्ते शांति मित्र के नेतृत्व में आ रहे पांच हजार बौद्ध भिक्षु व पर्यटकों के स्वागत, रहने, खाने आदि की व्यवस्था कर दी गयी है। इसके लिए कसया से पडरौना तक के रेस्टोरेंट व होटलों को बुक कर दिया गया है और होटल मालिकों को 15 से 20 अक्टूबर तक कोई बुकिंग न करने को कहा गया है। साथ ही बुद्ध बिहारों व होटलों पर पंचशील के ध्वज व स्वागत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान भन्ते महेंद्र, भन्ते नन्द रतन, भिक्षणी धम्म नैना, टिके राय, कसाडा के लिपिक आशीष द्विवेदी, अम्बिकेश त्रिपाठी सहित भिक्षु, अधिकारी व होटलों के प्रबन्धक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking