कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र कसया के धर्मपुर बुजुर्ग निवासी सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी की एन एच 28 बी क्रास करते वक्त धर्मपुर चौराहे पर बाइक की ठोकर लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि अंधेरे का फायदा बाइक सवार भागने में कामयाब रहे।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सेवानिवृत्त 70 वर्षीय विद्युतकर्मी गुलाब सिंह आज बुधवार की शाम गांव के चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने गए थे।पैसा निकालकर उन्होंने वही बगल के दुकान में बैठकर चाय पी और घर के आने के लिए अपने साइकिल से एनएच 28 को क्रास कर रहे थे कि पडरौना की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े लेकिन अंधरे का फायदा उठाकर पुनः बाइक पर सवार होकर भाग निकले ।घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की काफी भीड़ जुट गई।इधर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…