कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बौद्ध स्थली कुशीनगर परिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थली का दिल्ली से आये सुरक्षा एजेंसी टीम ने डॉग स्कवॉयड की मदद से पैनी निगाहो के साथ एक एक बस्तु, पेड़, पौधे, सड़क, कूड़ादान, बन रहे पंडाल, साजो समान और यहाँ तक कि खुदाई अवशेषों मे लगे पानी आदि मे भी गहनता के साथ जाँच करतें किये और सुरक्षा के प्रति चाक चौबंद दिखे l ज्ञात हो कि तथागत की इसी परिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे बुद्ध सम्मेलन के जरिये प्रधानमंत्री मोदी बौद्ध भिक्षुओ को सम्बोधित करेंगे तथा तथागत की पूजा अर्चना भी करेंगे l इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये यहाँ कार्यदायी संस्था के अलावा पूरातत्व विभाग, नगरपालिका, प्रयटन विभाग सभी अपनी -अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने मे लगे हुए है l कार्यक्रम तैयारी अब अंतिम पड़ाव पर है l पुरातव विभाग के सहायक सर्वेक्षण अधिकारी शादाब खान बुद्ध मंदिरो, स्तम्भो व अवशेषों की साफ सफाई, रंगाई पोताई व परिसर को स्वच्छ और सुन्दर निखारने मे लगे हुए है, तो वही नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता अपने पुरे पालिका कर्मचारियों के साथ कुशीनगर परिक्षेत्र को स्वच्छ व साफ सफाई कराने मे जुटे हुए है l इस मौके पर जगह जगह नगरपालिका के कर्मचारियों बरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, श्रवण तिवारी, सफाई प्रभारी परवेज आलम, संजय कुमार भारती, राजेश श्रीवास्तव आदि को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कार्य कराते हुए नजर आये l
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…