News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुजुर्ग की सेवा ईश्वर की सेवा के समान होती है -रश्मि मिश्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2021  |  7:02 PM

860 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुजुर्ग की सेवा ईश्वर की सेवा के समान होती है -रश्मि मिश्रा
  • अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कसया स्थित वृद्धा आश्रम मे जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, आश्रम प्रबंधक श्रीमती रज्जु राजा ने आश्रम मे रह रहे वृद्धजनों को फल, दवा, व वस्त्र देकर सम्मान किया l
  • बुजुर्ग हमारे प्रेरणा स्रोत होते है, जो हमें मार्गदशन देते है – ओमप्रकाश जयसवाल

कसया/कुशीनगर(न्यूज अड्डा) । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को नगर कसया स्थित वृद्धा आश्रम मे वृद्धजनों के सम्मान मे एक कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा व प्रबंधक वृद्धा आश्रम की श्रीमती रज्जू राजा ने वृद्धजनों व महिलाओं को वस्त्र ,फल ,दवाइयां व मिठाइयां आज वितरित कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग परिवार के बोझ नहीं बल्कि आशीर्वाद होते हैं इनकी सेवा ईश्वर की सेवा के समान होती है जिसका परिणाम परिवार की उन्नति व सदस्यों की खुशहाली से होता है। स्थानीय भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने कहां की हमें बुजुर्गों की सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है उसकी अभिव्यक्ति नहीं की जा सकती। बुजुर्ग हमारे प्रेरणा स्रोत होते हैं जो हमें मार्गदर्शन देते हैं। वृद्धा आश्रम के प्रबंधक श्रीमती रज्जू राजा ने कहा कि तन मन धन से वृद्धजनों की की गई सेवा ही जीवन में सार्थकता पैदा करती है और जीवन के जीने का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा ही है जिससे ईश्वर का साक्षात दर्शन होता है।इस औसर पर कई समाज सेवी, नगर के सम्मानित व्यक्ति व आश्रम के महिला/ पुरुष वृद्धजन मौजूद रहे l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking