कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाये जाने के बाद पहली बार फाजिलनगर विधानसभा मे आगमन पर श्री इलियास अन्सारी का सपाइयों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया l इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य इलियास अन्सारी ने कहा कि हर गरीब, नवजवान, किसान की हितैषी समाजवादी पार्टी है जो सबका विकास और उन्नति के बारे मे सोचती है l प्रदेश का मुखिया अखिलेश यादव को बनाने के लिए साइकिल चिन्ह को ही प्रत्याशी मानकर क्षेत्र में जन संपर्क करें l प्रत्याशी यहाँ से कोई भी बने इसको नहीं देखना है बल्कि हमें अखिलेश यादव और पार्टी चुनाव चिन्ह साईकिल को देख कर ही वोट देना है l इस प्रकार का माहौल क्षेत्र मे बनाएंlभाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारी और महंगाई से जनता आजिज आ चूकी है l अब जनता इस इंतजार में है कि कब चुनाव हो और इस सरकार से मुक्ति मिले l जनता अखिलेश सरकार के कार्यकाल को याद कर रही हैं समय रहते हमको एकजुट होकर क्षेत्र में लगना होगा l अब वो दिन दूर नहीं,होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी l इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता रहमत भाई, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामानंद गुप्त, जगदंबा शर्मा ,प्रभुनाथ यादव, राजेंद्र यादव ,छात्र नेता नसीम अंसारी संवरु यादव, हरिकेश मिश्र ,मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अफरोज आलम, अनवर अंसारी, सिकंदर मंसूरी, जमाल काजी, नौशाद, सलाउद्दीन आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे l
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…