News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वच्छोत्सव अभियान के अवसर पर नव देवी सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2023  |  2:57 PM

624 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वच्छोत्सव अभियान के अवसर पर नव देवी सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

Advertisement

कुशीनगर। महिलाओं द्वारा नेतृत्व वाली स्वच्छता में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने के लिए स्वच्छोत्सव 2023 अभियान के अवसर पर नव देवी सम्मान समारोह का आयोजन अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न किया गया।इस अवसर पर उपस्थित मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से हमें प्रेरणा मिलती है, ऊर्जा का संचार होता है। यह आयोजन समाज को दिशा और दशा देने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 02 अक्टूबर 2014 से की गई, जिसने स्वच्छता हेतु एक बूस्टर का कार्य किया। शहर, कस्बे, गांव को कैसे स्वच्छ रखें कैसे योगदान दें इसके प्रति लोग जागरूक हुए।अपर जिलाधिकारी ने उम्मीद जाहिर की कि उपस्थित मातृ शक्तियां अपने अपने क्षेत्र में अच्छे तरीके से स्वच्छता के प्रयास करेंगे। मातृ शक्तियां अपने अपने क्षेत्र में और आगे बढ़े इसके लिए उन्होंने शुभकामना व्यक्त की।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं समाज के दर्पण का कार्य करती है। महिलाओं के द्वारा स्वच्छता, पर्यटन या अन्य घटकों में किए जा रहे कार्य एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है। शहीदी दिवस के अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के कार्य हेतु सभी संबंधित अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छता हेतु प्रयास और लोगों को स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास करने को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कसया व हाटा की प्रशंसा व स्वच्छता में सक्रिय योगदान व बेहतर सुधार हेतु आगे भी इस प्रकार के प्रयास करने हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता का संबंध लोगो को मानसिकता व व्यवहार से होता है। यदि कोई पान वाला पान देने से पहले उसको फेंकने के बारे में सामने वाले को सतर्क करते हैं तो स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता में सुधार होता है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता ने मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार उत्सव के प्रारंभ की प्रक्रिया के क्रम में यह उत्सव आयोजित किया गया है। इस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन और सरकार की मंशा अनुरूप मातृ शक्तियों को सम्मानित करना है। उन्होंने बताया कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। महिलाएं सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है।उपस्थित लोगों को प्रशासनिक अधिकारी राजेश लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उन्होंने हर घर हर परिवार में नारी के विभिन्न रूपों की बात की। उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवारिक स्तर से ही स्वच्छता के लिए शिक्षित करें।मातृ शक्तियों को कुछ उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा भी संबोधित किया गया। इस क्रम में सुधा राव, अपूर्व, पूनम देवी व किरण सिंह ने सभा को संबोधित किया।इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अनुसार निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नव देवी सम्मान समारोह के तहत 27 चयनित महिला प्रयासों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस क्रम में स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, अपशिष्ट प्रबंधन में उद्यमी, सफाई मित्र, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, सामुदायिक खाद, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, और सामुदायिक जागरूकता श्रेणी में 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं में लीलावती, रीता, रुना देवी, भंवरा देवी, लीलावती देवी, भोली देवी, अनीता, रंजना, दुखनी देवी, मनौती, पुष्पा, सविता, अपूर्वा गुप्ता, उषा सिंह, शिव कुमारी, ममता, पूनम, सविता देवी, ज्ञानती देवी, सुनीता, कलावती, नीतू देवी, सुधा राव, उषा देवी, किरण सिंह, चंचला देवी व उमा देवी को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समस्त अधिशासी अधिकारी गण, सी आर ए बृजेश श्रीवास्तव, एल बी सी राकेश गौतम व मातृशक्ति मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking