News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व युवती को खंबे से बांधकर पीटा, युवती का बाल काटा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 18, 2024  |  9:22 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व युवती को खंबे से बांधकर पीटा, युवती का बाल काटा
  •  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौंकी अंतर्गत एक गांव में प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व युवती को खंबे से बांधकर कुछ लोगो ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को कुछ लोगो ने प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व एक युवती को खंबे से बांध दिया और पिटाई कर दी। इस दौरान युवती का बाल भी काट दिया। इस दौरान दोनों युगल हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते रहे। जिसका वीडियो सामने आया है। दोनो युगल एक ही गांव निवासी बताए जा रहे है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनो को छुड़ाया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़के व एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर मार-पीट व अभद्रता किये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों को छुड़ाया गया तथा तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कसया पर मु0अ0सं0 0591/2024 धारा 115(2), 126(2), 133 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर नामित अभियुक्त त्रिलोकी व अन्य तीन लोगो को गिरफ्तार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking