News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक घर वाली ,एक बाहर वाली! एक पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 16, 2021  |  9:27 PM

1,929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक घर वाली ,एक बाहर वाली! एक पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी एक युवक गाजियावाद नौकरी करने गया और परिजनों को विना बताये वहां शादी कर ली घर आने के बाद दूसरी शादी भी कर ली।पहली विवाहिता ने घर का पता लगाते हुए शहर से युवक के घर पहुंच गयी तथा थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बगहा खास निवासी विष्णु प्रताप सिंह सन् 2011में रोजी की तलाश में गाजियाबाद पहुंचा।एक कम्पनी में नौकरी करने केे दौरान उसी कम्पनी में नौकरी कर रही किरण रानी पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी शास्त्रीनगर बागवाली कालोनी गाजियाबाद सेक्टर नंबर 16 से सम्पर्क हुआ दोोनों के बीच धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत हुआ और दोनों ने सात साल बाद 2018 में वही पर शादी के बंधन

में बंध गये।दोनों मजे से नौकरी करने लगे और किरण रानी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची नित्या उम्र डेढ़ वर्ष के साथ दोनों रहने लगे। विष्णु प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी किरण रानी से कहा कि मैं घर जा रहा हूँ,घर पहुंच शादी की जानकारी परिवार में बता दूंगा और दूसरी बार तुमको घर ले चलूँगा।घर पहुँचने के बाद शादी को गोपनीय रखा और घर कि मर्जी से दिसम्बर 2020 में दूसरी शादी कर लिया। शादी उपरांत तीन- चार माह गाँव रहने के बाद गाजियाबाद चला गया।गाजियाबाद से घर पर रह रही अपनी दूसरी पत्नी से चोरी छिपे बात करता था। दूसरी पत्नी से भी एक बेटा हुआ है। जो लगभग एक माह का हुआ होगा।चोरी छिपे बात करते देख किरण रानी को संदेह हुआ और चुपके से विष्णु का मोबाईल चेक किया,जिस नम्बर से बात करता था उसके व्हाटशप पर बच्चे का फोटो लगा था। किरण रानी ने व्हाटशप पर बच्चे वाली स्टेट्स लगे नंबर पर फोन मिला कर पूछी आप कौन बोल रही है उसने बतायी कि विष्णु कि पत्नी बोल रही हूँ और अपने बच्चे का फोटो डीपी पर लगाई हूँ ,र सुनकर किरण रानी बेचैन हो गयी।इस बात का भनक जब विष्णु को लगा तो चुपके से घर भाग आया और किरण रानी का फोन उठाना बंद कर दिया। किरण रानी ने पता लगाकर किसी तरह रामकोला थाना पहुंची और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को घटना से संंबंंधित तहरीर दी।तत्काल विष्णु के घर रामपुर बगहा खास पुलिस पहुुंची, पुलिस को देखते ही विष्णु मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा विष्णु के माता पिता को थाने लाकर पूछताछ जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking