Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

कुशीनगर: नयी दिशा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी व पौधरोपण का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 5, 2023, 6:47 PM IST • अब तक 52 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • पेड़ पौधों को बचाने के लिए परम्परा व सोच में बदलाव आवश्यक – राकेश जायसवाल
  • सांस न टूटे इसके लिए हर हाथ आगे बढ़े और पौधे लगाए – ईओ
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग सक्रिय है – क्षेत्रीय वनाधिकारी

कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) कसया के परिसर में पुजारी देव नारायण शरण की अध्यक्षता में पर्यावरणीय संगोष्ठी एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग सहित नपाप कुशीनगर और वन विभाग के लोग सम्मिलित हुए। सभी ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए पेड़ पौधों को लगाने व बचाने की जरूरत है। उन्होंने दाह संस्कार में प्रयुक्त होने वाली लकड़ियों को बचाने के लिए परम्परा व सोच में बदलाव की बात भी कही।

Advertisement

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि धरती पर प्रदूषण के बढ़ते खतरे से पौधे ही बचा सकते हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि वन महोत्सव व अन्य अवसरों पर वन विभाग द्वारा हर साल पौधे लगवाए जाते हैं। इसमें विभिन्न संस्थाएं भी शामिल होती हैं। वन संरक्षण व पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ईओ प्रेम शंकर गुप्त ने कहा कि पेड़ पौधों से जीवन है और हम सबकी सांस चल रही है। सांस न टूटे इसके लिए हर हाथ आगे बढ़े और पौधे लगाए। कार्यक्रम को डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, विवेक वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत ममता कश्यप व आभार आशुतोष मिश्र ने किया।

इस अवसर पर हरीन्द्र कुमार चौरसिया, अशोक गुप्ता, आदित्य द्विवेदी, धर्मेंद्र चौरसिया, अभिशांक शर्मा, आकाश शर्मा, संतोष यादव, राजकुमार, संजय सिंह, पत्रकार हृदयानंद शर्मा, धनंजय यादव, निशांत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi