News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सतीश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा! पैसे ने दोस्त को बनाया दुश्मन, पैसा नहीं देने पर कर दी हत्या! आलाक़त्ल के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 17, 2024  |  5:04 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सतीश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा! पैसे ने दोस्त को बनाया दुश्मन, पैसा नहीं देने पर कर दी हत्या! आलाक़त्ल के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार
  • घटना के सफल अनावरण पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रूपये ईनाम देकर किया पुरस्कृत

कसया/कुशीनगर । कसया थाना अंतर्गत के सपहा नौकाटोला निवासी सतीश यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,मृतक का दोस्त ही हत्यारा निकला है।बीते 31 दिसम्बर को क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित खरदर पुल के सतीश यादव की हत्या कर दी गयी थी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

बुधवार को एसपी धवल जायसवाल ने का घटना का सफल अनावरण बताया कि पुलिस ने सतीश हत्याकांड का सफल खुलासा किया है।घटना कारित करने वाले हत्यारोपी मुरारी यादव उर्फ साधू पुत्र शंकर यादव निवासी सपहां नौका टोला थाना को विशुनपुरकट से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल अभियुक्त के पास से आलाकत्ल एक ठोस नुकीलेदार लकड़ी का भारी डंडा,एक अवैध तमंचा 12 बोर,एक फायरशुदा खोखा कारतूस 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,एक घटना के समय पहने जींस का पैंट,मृतक की एक गलब्स व टोपी,एक जोड़ी जूता,एक अद्ध इम्पीरियलय ब्लू खाली बोतल,अपराध में प्रयुक्त एक रेडमी का मोबाइल बरामद हुआ है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना के सफल अनावरण पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया है।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम मे प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय,प्र0नि0 मनोज कुमार पन्त साइबर सेल कुशीनगर,उ0नि0 आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 शेषनाथ यादव,हे0का0 रणजीत सिंह,का0 प्रशान्त मिश्रा साइबर सेल,का0 शेरबहादुर सिंह,का0 उमेश सिंह,का0 कृष्णा कुमार पाण्डेय,का0 अभिषेक मौर्य शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक,घटना कारित करने का यह था कारण

आरोपी मुरारी यादव उर्फ साधू व मृतक सतीश चन्द्र यादव उर्फ पप्पू यादव विगत चार वर्षों से अपने रिश्तेदारों व व्यापारियों को मोटे व्याज का लालच देकर उनसे लाखों रुपये उधार लेते थे जिसके क्रम में कई लोगों से विवाद की स्थिति थी । मृतक सतीश चन्द्र यादव ने वर्ष 2023 के आखिरी दिन यानी 31.12.2023 को शाम को 08 बजे तक कुल आधा दर्जन लोगो को भारी रकम देने का वादा किया था तथा आरोपी मुरारी यादव उर्फ साधू को भी एक लाख रुपया उसकी दो महिने बाद होने वाली शादी की तैयारी के लिए देने का वादा किया था । मृतक सतीश चन्द्र यादव हर बार आरोपी मुरारी यादव को जब पैसा देने की बारी आती थी तो उसके हिस्से का रुपया खुद व परिवार की एलआईसी करवाने में लगा देता था । इन दोनों के मन मुटाव की शुरुआत दिनांक 28.10.2023 को तीन लाख रुपये के बटवारे को लेकर हुयी थी जिसमें मृतक सतीश उपरोक्त अपने एलआईसी ऐजेन्ट से लगभग 03 लाख रुपया जीवन आनन्द नामक एलआईसी पालसी में अपने नाम जमा करा दिया तथा दिनांक 31.12.2023 को जब मृतक उपरोक्त को आरोपी मुरारी यादव उर्फ साधू को एक लाख रुपया देना था तो भी मृतक ने एक लाख रुपया छल से दिनांक 31.12.2023 को क्रमशः अपनी लड़की व छोटे लड़के की जीवन तरुण एलआईसी में क्रमशः 50 हजार व 40 हजार रुपया समय करीब शाम के 07 बजे जमा करा दिया । यह बात आरोपी को नागवार गुजरी तथा उसी दिन मृतक द्वारा बताया गया कि आज मै रुपये देनदारों को दूगा यह बात पूरे गांव में व आरोपी मुरारी यादव को पता लग गयी ।

मौके का फायदा देखकर दिनांक 31.12.2023 को रात्रि 10 बजे के आस पास मृतक द्वारा शराब लाने व पीने का आमत्रंण देते ही तुरन्त आरोपी खरदर पुलिय़ा में पहुंच गया तथा दोनों शराब पीने के बाद वाद विवाद करने लगे । मौके का फायदा उठाकर जैसे ही मृतक सतीश चन्द्र यादव सड़क से हटकर कच्चे रास्ते में पेशाब करने के लिए गया तो पीछे से मौका देखकर 12 बोर के तमन्चे से मुरारी यादव ने उसके उपर जान से मारने की नियत से फाय़र कर दिया लेकिन किया हुआ फायर लक्ष्य से भटककर हवा में चला गया तथा पूर्व से बनायी गयी योजना के अनुसार वही पर पडे नुकीले भारी कठोर लकडी के मोटे डंडे से मृतक के सर के पीछे जोरदार प्रहार करके वही हत्या कर दी तथा घटना को आपराधिक कृत्य का रुप देने के लिए मोटरसाइकिल को गिराकर मृतक की हेलमेट को दूर लटका दिया तथा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और तमन्चे व कारतूसों को वही पास में मट्टी के ढेर में झुपा दिया और गांव वालों के द्वारा फायर की आवाज सुन कर आने पर जब भीड़ इकट्ठा हो गयी तो सहानुभूति का सहारा लेकर वही पर खडा हो गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking