News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: सभी के स्वायत्ता की रक्षा ही धर्मनिरपेक्षता, नवसाधना कला केन्द्र में ‘राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय विषयक शिविर का दूसरा दिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2021  |  9:49 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: सभी के स्वायत्ता की रक्षा ही धर्मनिरपेक्षता, नवसाधना कला केन्द्र में ‘राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय विषयक शिविर का दूसरा दिन

कुशीनगर। हर व्यक्ति के स्वायत्ता की रक्षा ही धर्मनिरपेक्षता है.कोई भी राज्य तब तक कल्याणकारी राज्य नहीं हो सकता जबतक वह धर्मनिरपेक्ष न होl ये विचार नवसाधना कला केंद्र में ‘राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय ‘ विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वक्ताओं ने कहीl अलग-अलग सत्रों में चले शिविर में बीएचयू के प्रो.आनंद दीपायन ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब किसी धर्म के खिलाफ होना नहीं है बल्कि वह हमें दूसरे धर्म का आदर और सम्मान सिखाता है. धर्मनिरपेक्षता ही लोकतंत्र की गारंटी है.इस बात को हमें बखूबी समझने की जरूरत है. जब धर्मनिरपेक्षता कमजोर होगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा.Kushinagar: Secularism is protecting the autonomy of all, the second day of the camp on 'National Integration, Peace and Justice' at Navasadhana Kala Kendra

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

बीएचयू आईआईटी के प्रो.आर के मंडल ने प्रो.दीपायन की बातों को विस्तार देते हुए सवाल उठाया कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो वो कौन से कारण है जिसके चलते पोस्टरों से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर गायब है. उन्हें खलनायक के तौर पर क्यों पेश किया जा रहा है. हमें इस बात को समझने की जरूरत है. नेहरू कहते कि हमारा धर्म विश्वविद्यालय, कालेज ,लेबोरेटरी ,बांध और नहरों का निर्माण करना है. जबकि आज के दौर में धर्म की परिभाषा बदल गयी है. नेहरू मानते थे कि मानवीय संवेदनाओं से ही संविधान की आत्मा बचेगी.Kushinagar: Secularism is protecting the autonomy of all, the second day of the camp on 'National Integration, Peace and Justice' at Navasadhana Kala Kendra

बीएचयू की प्रो.वृंदा परांजपे ने ‘समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषयक सत्र में कहा कि हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी. जब तक हम अपनी ताकत नहीं पहचानेंगे तबतक बेहतर समाज का निर्माण नहीं कर सकते.शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुए 40 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया. शिविर की विषय स्थापना और संचालन डॉ मोहम्मद आरिफ़ ने कियाl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking