News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक लिपिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 22, 2024  |  5:09 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक लिपिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

कसया। सिंचाई विभाग कालोनी में शुक्रवार के दिन एक वरिष्ठ सहायक लिपिक ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित सिंचाई विभाग में वरिष्ट लिपिक के पद पर रामनरायन यादव निवासी कठघर थाना खजनी गोरखपुर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह उनका शव सरकारी आवास में छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।जानकारी के मुताबिक मृतक रामनरायन ने अपने घर फोन करके सुबह 8 बजे कहा है कि मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसकी सूचना मिलते ही मायके में रह रही पत्नी संगीता अपने भाई शैलेश के साथ कसया पहुंची। जहां देखा कि कमरे में उनका शव छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है।

मृतक लिपिक की पत्नी संगीता दहाड़े मार कर रोने लगी। मृतक के दो बच्चे राहुल (17) और आँचल (15) है। लिपिक अकेले सरकारी आवास में रहते थे। फोन से बात होने पर उनकी पत्नी अपने भाई के साथ सिंचाई विभाग के कालोनी में पहुंची। तो अगल-बगल के लोग इकठ्ठा हो गए।जानकारी के मुताबिक मृतक के कमरे से सुसाइट नोट भी मिला है जिसमें यह लिखा गया है यह आत्महत्या मैं स्वयं कर रहा हु। इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। इसके लिए मेरे परिवार या अन्य लोगो को परेशान न किया जाए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मौके पर गया था। आत्महत्या का मामला है। जांच पड़ताल की जा रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking