News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संविधान से ही चलेगा देश, पर्सनल ला से नहीं- योगी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 29, 2024  |  4:13 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संविधान से ही चलेगा देश, पर्सनल ला से नहीं- योगी WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय नगर की जनसभा में कहा कि एक तरफ रामभक्तो के द्वारा किए गये कार्य है तो दुनिया तरफ राम द्रोहियों के शासन में क्या होता था,यह भी सबको पता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में थी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे।गरीब को मकान नहीं मिलता था।देश व प्रदेश में आतंकवादी घटनाएं होती थी।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब लगातार घटनाएं होती थी और हम संसद में मुद्दों को उठाते थे कांग्रेस सरकार कहती थी आतंकवादी सीमापार के है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबकि आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया है।

आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है तो यह सब मोदी जी की देन हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक देश को सुरक्षित ताकतवर बनाने के साथ दुनिया में नयी प्रतिमान स्थापित करने वाली मोदी सरकार है तो दुसरी तरफ भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने वाली कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। इनके घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सत्ता में आएगे तो पर्सनल लाॅ लागू करेंगे। पर्सनल ला मतलव तालिवानी शासन जिसमें बेटी स्कूल नहीं जा सकती है,महिलाए बाजार नहीं जा सकती है ,बुर्के के अंदर घर के अंदर रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए संविधान से चलेगा किसी सरिया कानून से नहीं।सपा और कांग्रेस इसलिए सत्ता प्राप्त करना चाहती है जिससे जितेंगे तो मिल कर लूटेंगे।सी एम योगी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत ही हाटा क्षेत्र से अपने भावनात्मक जुड़ाव के उल्लेख के साथ की साथ ही कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेडिकल कालेज, कृषि विश्वविद्यालय के रुप में अब कुशीनगर की पहचान बन गयी है।यहा की चीनी पुरे विश्व के लोगों का मुह मीठा कर रहा है।हाटा में हमेशा दंगा होता था जो आज सात वर्षो से बंद है आज बेटी और व्यापारी के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे।जो भी देश के लिए खतरा उत्पन्न करेगा उसका राम नाम सत्य हो जाएगा आज सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न हो रहा है

।इस कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री आर पी यन सिंह, धर्मेंद्र सिंह पूर्व विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि, विधायक मोहन वर्मा,अतुल सिंह सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया। सासंद पद प्रत्याशी बिजय दूबे ने सभी लोगों को एक जून को कमल चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का अपील किया।इस दौरान नंदकिशोर नाथानी,प्रमुख रंजना पासवान, सुधीर राव,अर्चना प्रदीप सिंह,संजय सिंह मुन्ना,राणा प्रताप राव आदि मौजूद रहे वही कार्यक्रम का संचालन बाबूनंदन सिंह ने किया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking