News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध इंटर कॉलेज दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल,जीता ट्रॉफी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2023  |  7:44 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध इंटर कॉलेज दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल,जीता ट्रॉफी
  • भारत के खिलाड़ी खेलों में शतक से ऊपर पदक प्राप्त कर रहे-सुरेंद्र कुशवाहा
  • खेल से साहस, प्रतिस्पर्धा, विजीगिषु  जैसे गुणों का विकास होता है-रजनीकांत मणि

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ा मैदान में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों के दो दिवसीय ऐथलेटिक्स तहसील स्तरीय बालक/ बालिका दौड़, खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंतिम दिन बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर अव्वल रहा l खेल शिक्षक हरिकेश सिंह ने खिलाड़ियों के साथ ट्राफी लेकर ख़ुशी जाहिर किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दीं | खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा रहे|

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इस दौरा विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बहुत बड़ी बात होती है| जो जीत हासिल किये हैं उन्हें बधाई एवं जो जीत हासिल नहीं किये हैं वे अगले वर्ष के लिए प्रतियोगिता की तैयारी करें| भारत के खिलाड़ी खेलों में शतक से ऊपर पदक प्राप्त कर रहे हैं| अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया| पूर्व विधायक श्री मणि ने कहा कि खेल से साहस, प्रतिस्पर्धा, विजीगिषु  जैसे गुणों का विकास होता है | विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्षा किरन जायसवाल एवं प्रतिनिधि राकेश जायसवाल रहे|  प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों  का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया|संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया| सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी बुद्ध इण्टर कालेज अव्वल रहा|

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य इम्तेयाज अहमद खान, सुरेश प्रसाद गुप्ता, शम्भू शरण श्रीवास्तव सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र/ छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking