News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में दो झोपड़ियां जलीं

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 13, 2023  |  5:58 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में दो झोपड़ियां जलीं WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। शनिवार की रात पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पड़री के टोला बसंतपुर में सिलेंडर से गैस रिसने के कारण आग लग गई। थोड़ी देर बाद सिलेंडर भी फट गया। लेकिन घटना के समय हो रही बारिश से आग दूसरे घरों में फैल नहीं पाई और एक ही व्यक्ति की दो रिहायशी झोपड़ियां जलीं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल पुत्र डोमा भुजा का ठेला लगाता है और अपनी विधवा मां कमलावती देवी के साथ रहता है। एक झोपड़ी में उसकी मां व दूसरी झोपडी में वह स्वयं सोता है। शनिवार की देरशाम वह बाजार से लौटा तो उसकी मां खाना बनाने की तैयारी करने लगी। विशाल टहलने निकल गया। उसकी मां ने ज्योंहि गैस चूल्हा जलाया कि गैस के रिसाव के वजह से पाइप में आग लग गई। आग चारों ओर फैल गई। विशाल ने दौड़कर अपनी मां को घर से बाहर निकाला इस दौरान आग की चपेट में आया सिलेंडर फट गया। आग की तेज लपटों ने दोनों रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हांलांकि उस समय बरसात होने के कारण व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इसके पूर्व गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, नगदी व आभूषण जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने अग्निपीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि प्रदान की। हल्का लेखपाल प्रियंका तिवारी ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking