News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों संग खाया एमडीएम

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 13, 2023  |  5:59 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों संग खाया एमडीएम
  • हर घर तिरंगा अभियान की दी विधिवत जानकारी
  • अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक मे हुई शैक्षणिक वातावरण पर हुई चर्चा

कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल सिसवा गांव के संविलयन विद्यालय बृज नारायण सिंह का टोला पर खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति मे हुआ। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की गई तथा छात्रों को विशेष मध्याह्न भोजन परोसा गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर रविवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुले हैं। उन्होने अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए देशभक्ति के इस अभियान में सम्मिलित होने व अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की। उन्होने अभिभावकों को पाल्यों के शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति व ठहराव का महत्व बताते हुए जागरुक किया। इसके पूर्व उन्होने छात्रों के साथ विशेष मध्याह्न भोजन किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनव्वर अली, रणविजय सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, आसमीना खातून, मजरुर आलम, मीना देवी, धनन्जय सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking