News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सुनारों की रेकी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य पुलिस मुठभेड़ में घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2024  |  9:03 AM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सुनारों की रेकी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • नगद के साथ भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अंतर प्रांतीय बदमाशो की पैर में गोली लगी है,जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है,जिनको जिला अस्पताल में ईलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पूरा मामला थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के नौतन हरदो छठ घाट कुबेर नाथ रोड के पास का है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि पुलिस टीम को यह जानकारी हाथ आई की कुछ संदिग्ध व्यक्ति थाना क्षेत्र में देखे जा रहे है,पुलिस टीम ने इस सूचना पर विश्वास कर निगरानी शुरू कर दिया इसी क्रम में थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी के नौतन हरदो छठ घाट कुबेरनाथ रोड के पास पुलिस टीम को एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए,जिन्हे पुलिस टीम ने रोकने का संकेत दिया तो उन लोगो ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे,पुलिस टीम ने अपने को बचाते हुए सुरक्षा में जवाबी कार्यवाही किया जिसमे दो बदमाशो की पैर में गोली लगी,जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान माइकल गनपत पुत्र माइकल नागेश्वर राव निवासी पूर्वाकोट थाना कोराई जनपद जाजपुर उड़ीसा (राज्य) (घायल)
,शंकर प्रधान पुत्र काली प्रधान निवासी पूर्वाकोट थाना कोराई जनपद जाजपुर उड़ीसा (राज्य) (घायल) के रूप में हुआ है। घायल दोनो अभियुक्त सुनारो की रेकी करने वाले उड़ीसा जाजपुर
अंतर प्रांतीय गैंग से संबंधित सदस्य है,जिनके पास से बारह हजार रुपए नगद, भारी मात्रा में चोरी का आभूषण ,घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल की बरामदगी की गई है।

इनका अपराध का तरीका

उड़ीसा के जाजपुर जनपद का यह अन्तर्राज्यीय गिरोह बाइक से विभिन्न शहरों में जाता है शहर व आसपास के सुनारों की आने व जाने दोनों की रेकी करता है और दुकान बंद करते या खुलते वक्त मौका पाकर सुनार की गाड़ी का डिग्गी का लॉक अपने पास रखे विशेष उपकरण के माध्यम से तोड़कर डिग्गी में रखा माल(आभूषण) या झोला निकाल कर फरार हो जाता है।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से बारह हजार रुपये नगद,घटना में प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटरसाईकिल एनएस 200,दो अदद तमंचा 315 बोर,दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस,चार जिंदा कारतूस,28 जोड़ी फैंसी पायल सफेद धातु,16 जोड़ी सादा पायल सफेद धातु,.दो जोड़ी पाजेब सफेद धातु,नौ पीस नथुनी पीली धातु,नौ पीस लॉकेट पीली धातु,दो पीस नाक की कील पीली धातु,.16 अदद बचकाना कंगन सफेद धातु,.34 अदद बिछिया सफेद धातु,48 अदद बिछिया सफेद धातु नग जड़ित,.दो अदद RC
,एक अदद डिग्गी खोलने का उपकरण की बरामदगी पुलिस टीम द्वारा किया गया है।

अपराधियों से हुए इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना खड्डा मय टीम,प्रभारी निरीक्षक अजय मौर्या थाना कुबेर स्थान मय टीम,थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी मय टीम,उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर,अखिलेश कुमार यादव अपराध निरीक्षक,उप निरीक्षक विनायक यादव ,उप निरीक्षक रिजवान अहमद ,उप निरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम,हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 सन्तोष सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 सन्दीप भाष्कर स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 ऋषि पटेल स्वाट टीम जनपद कुशीनगर की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking