News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2024  |  8:16 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ

रामविहारी राव/फणेद्र पांडेय

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

रामकोला/कुशीनगर। लोकसभा के अंतिम सातवें चरण का मतदान रामकोला क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। दिव्यांग व गंभीर बीमारी से पीड़ित भी अपने मताधिकार का प्रयोग किये। 

शनिवार को मतदान नियत समय पर शुरू हुआ और दस बजे तक बूथों पर लम्बी कतार देखने को मिली। दो बजे के बाद अधिकतर बूथ खाली हो गए।  ईवीएम प्रणाली की वजह मत पड़ने की रफ़्तार काफी तेज रही। मतदाताओं के लिए रामकोला नगर में दो मतदान केंद्रों पर दृष्टि फाउण्डेशन ने निःशुल्क शीतल जल की व्यवस्था की किया था। इस बार चुनाव में मतदाताओ में उत्साह कम देखने को मिला। पहले मतदान फिर जलपान का नारा साकार हुआ। मतदान का प्रतिशत दोपहर से पूर्व काफी तेज रहा। रामकोला एसएचओ विनय कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए स्पेशल लंच पैकेट भेजवाया। ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सराहना भी की।

लोकसभा का विकास खण्ड कप्तानगंज के सभी बूथों पर सातवें चरण का मतदान बड़े ही शान्ति पूर्ण रहा मतदान मतदान हेतु मतदान के लिए भीषण गर्मी के बावजूद भी मतदाताओं ने कतार में लगे रहे। वहीं पुरूषों के अपेक्षा महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कहीं किसी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं मिली। समय समय पर बूथों पर सक्षम अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। तो वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार बूथों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। युवा वर्ग भी मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा।

रामकोला कस्बा के बूथ संख्या 299 पर पहली बार वोट देने पहुंचे निकिता राव और आयुष कुमार राव ने बताया कि मतदान के उत्सव में वोट देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसको लेकर काफी खुशी है साथ ही अपने वोट देने के अधिकार के तहत राष्ट्र हित में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी को मतदान किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking