कसया। शुक्रवार को कसया अंतर्गत कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर शुक्रवार क़ो डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी,तथा एक बच्चा सहित दूसरे मोटर साईकिल पर सवार दो युवक और घायल हो गए।मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों क़ो ऐम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया, तथा महिला के शव क़ो कब्जे में लेकर अंतय परिक्षण हेतु पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया l
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पत्तन, पोस्ट – पिपरइचा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर निवासी रविन्द्र राजभर अपनी पत्नी रानी देवी व बच्चे क़ो लेकर एक अन्य सहयोगी के साथ दो मोटर साईकिल से कुशीनगर घूमने के लिए आ रहें थे, कि अभी वह कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने पहुंचे ही थे कि गोरखपुर की तरफ से आरही डिसीएम ट्रक सं. PB06BD7575 पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे एक दूसरे से तीन मोटर साईकिल टकराकर गिर गयी l जिससे बाइक पर सवार रानी देवी उम्र 27वर्ष ट्रक के पहिये के नीचे आगयी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी,और साथ में बैठे बच्चे का भी पैर कई हिस्सों में टूट गया l वहीं एक अन्य मोटर साईकिल पर सवार नरेन्द्र पाल सिंह व गगन निवासी ग्राम मुजहना हेतिम पुर, थाना महुआ डीह जनपद कुशीनगर भी घायल हो गए l
सभी घायलों क़ो कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर एनएचआई के ऐम्बुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया तथा शव का पंचनामा भरवाकर अन्त्य परिक्षण हेतु भेज दिया l
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…