News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2023  |  7:46 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

साखोपार/कुशीनगर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार एवं एनसीसी 50 यूपी बटालियन पडरौना के निर्देशन में हुआ।

आपके लिए और..- हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का...

कार्यक्रम पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत 30 मई से प्रारंभ होकर 5 जून तक संचालित हुआ,इसके तहत कैडेट्स द्वारा पोखरों की सफाई के साथ-साथ विद्यालय परिसर की सफाई की गई।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त शिक्षक व कैडेट्स के द्वारा पर्यावरण के अनुकूल अपना जीवन जीने का शपथ लिया गया। जिसमें यह जोर दिया गया कि पर्यावरण एवं पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के वस्तु का उपयोग अपने दिनचर्या में नहीं करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प लिया गया।अंत में प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह द्वारा पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर प्रवक्ता बलवंत कुमार सिंह,एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, गोरख यादव,मोहम्मद ईशा खाँ,आनंद कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश गुप्ता,दुर्गेश सिंह,द्वारिका प्रसाद,जमशेद,शिव शरण प्रसाद,एनसीसी कैडेट्स कुंदन यादव,कुलदीप सिंह,रितिका पांडेय,निशा,सीमा यादव,पलक सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking