कुशीनगर । जनपद के पंचायत भवन जोकवा बाजार में कई महिला वर्ग को एकत्रित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के कार्य कर रहे योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापती जी जो अपनी गुरु कृपा के आशीर्वाद से जन जन को प्रेरित कर रहे हैं।
इस यज्ञशाला में सिर्फ महिला वर्ग को एकत्रित कर एक नई दिशा देने के कार्य किए तथा साथ ही योग आयुर्वेद द्वारा महिला सशक्तीकरण उद्देश्य महिलाओ को शक्तिशाली बनाना है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सके और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकें । समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण का प्रथम उद्देश्य होगा । हम और आप मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाए और देश हित में महिलाओं को शक्तिशाली बनाए।
उन्होंने ये भी कहा कि अपने भीतर मौजूद स्त्री तत्व व पुरुष तत्व के बीच संतुलन रखकर ही आप बुद्धि व अनुभव के स्तर पर जीवन के गहन आयाम को समझ सकते हैं। इसलिये नित्य प्रति सुबह उठकर योग प्राणायाम कर सकारात्मक दृष्टि प्राप्त करें जिससे आपके अंदर ईश्वरीय दृष्टि प्राप्त हो जिसे सभी कार्य आत्म निर्भर होकर आसानी से कर सकें।।
इस कार्यक्रम के दौरान जोकवा ग्राम सभा के प्रधान नागेंद्र गुप्ता , विजेंद्र प्रताप सिंह , ज्ञानचंद , बनवारी जी, शिवम भाजपा महिला मोर्चा सहप्रभारी वर्षा तिवारी नीरज सिंह आँचल रावत जया वर्मा, पिंकी, रानी, बबिता, सरोज देवी, बीसी सखी सीमा देवी इत्यादि सभी महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस कार्यक्रम के आयोजक जोकवा निवासी निक्की मद्धेशिया जी के नेतृत्व में सफल हुआ उनके माध्यम से 50 से अधिक महिलाओं ने अपनी रुचि जतायी।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…