News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: योग से चित् के वृत्तियों का निरोध होता है – न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2022  |  8:26 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: योग से चित् के वृत्तियों का निरोध होता है – न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार 
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के द्वारा कसया दीवानी न्यायालय में योगा  कार्यक्रम आयोजित किया गया l 

कसया/कुशीनगर। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर  आज मंगलवार को  दीवानी न्यायालय कसया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग महोत्सव के रूप में मनाया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के द्वारा बार व बेंच के न्यायिक अधिकारी गण अधिवक्ता गण व कर्मचारी गण ने  सुबह 7:00 बजे से योग प्रक्रिया आरंभ की ।प्रशिक्षक अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी और दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने विभिन्न प्रकार के योग के माध्यम से उपस्थित लोगों को अभ्यास कराया तथा इस योग को योग और व्यायाम के रूप में नियमित रूप से करने की बात कही।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि योग से चित् के वृत्तियों का निरोध होता है तथा व्यक्ति की मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति को भी बल प्रदान होता है ।ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को महत्व देते हुए इसे अपने जीवन का एक अंग बनाना जरूरी है ताकि जीवन को सही तरीके से जिया जा सके।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे न्यायिक अधिकारी गण,जेएम कसया नवनीत कश्यप, सिविल जज जूनियर डिविजन शोभित राय, सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय रणनजय सिंह,  पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडे ,महामंत्री संजय सिंह बघेल ,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद द्विवेदी ,गोपाल त्रिपाठी, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी ,दीनदयाल मल, राकेश श्रीवास्तव जय श्री सिंह, जितेंद्र पटेल,सोहराब अली आदि अधिवक्ता गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking