News Addaa WhatsApp Group Join करें

भक्त प्रहलाद से लें भक्ति भाव की सीख-कथा व्यास पं चन्द्रभान मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2021  |  9:42 PM

1,103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भक्त प्रहलाद से लें भक्ति भाव की सीख-कथा व्यास पं चन्द्रभान मिश्र

कप्तानगंज। बस्ती भक्त प्रहलाद की पुकार सुनकर भगवान ने नर्सिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। प्रहलाद की भक्ति में इतना समर्पण था कि हिरण्यकश्यप के तमाम कष्ट भी उनकी भक्ति डिगा नहीं सके थे। हम सभी को भक्त प्रहलाद के भक्ति भाव से सीख लेना चाहिए।
उक्त बातें महुवारी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास पं चन्द्रभान मिश्र ने कही।
कथाव्यास पं चन्द्रभान मिश्र ने कहा कि भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में बिठाकर कहा था कि वर मांगो। तब भक्त प्रहलाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप सहित सभी पाप आत्माओं का कल्याण मांगा था। साथ ही इन सभी के बदले खुद के लिए नर्क मांग लिया था। उन्होंने कहा कि स्वर्ग में सबकुछ है, लेकिन वहां पर सत्संग नहीं है। स्वर्ग मोक्ष नहीं है, स्वर्ग हमारे अच्छे कर्माे के बदले हमें मिलता है, इसके बाद हमें पुन: पृथ्वी पर आना पड़ता है, जबकि मोक्ष में इंसान का जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। स्वर्ग में रहने वाले देवता भी सत्संग का आंनद लेने के लिए पृथ्वी पर समय-समय पर आते रहते हैं। कथा व्यास ने श्री हरि की अनेक कथाओं का उपस्थित लोगों को सुनाकर भाव भिवोर कर दिया।इस दौरान यजमान शकुंतला देवी पत्नी स्व महेंद्र गिरी,राम अजोर गिरी, जनार्दन गिरी, रमेश गिरी, अनिल कुमार गिरी, संजय गिरी, सुनील गिरी, सुशील गिरी, अंकुर, चन्द्रमा देवी, मालती देवी, दुर्गावती देवी, चांदनी, प्रीति, संध्या,मीना,सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking