News Addaa WhatsApp Group Join करें

Lockdown ड्यूटी से पटना लौट रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत, कैमूर में थी पोस्टिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2020  |  4:07 AM

1,185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Lockdown ड्यूटी से पटना लौट रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत, कैमूर में थी पोस्टिंग

पटना. इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दानापुर में हुए एक सड़क हादसे में कैमूर के करमचट थाना में पोस्टेड दारोगा ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गई. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी पावर ग्रिड के पास घटित हुई है जहां इंडिका कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में गाड़ी को चला रहे दारोगा ओमप्रकाश सिंह बुरी तरह घायल हुए और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

घटना की जानकारी के बाद शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी जिसके बाद ओमप्रकाश के पुत्र मौके पर पहुंचे और अपने पिता की बॉडी देखकर रो पड़े. ओमप्रकाश सिंह छपरा के डोरीगंज के रहने वाले थे और उनका परिवार पटना में भी रहता था.
फिलहाल कोरोना बंदी के दौरान उनकी ड्यूटी कर्मनाशा बॉर्डर पर थी.

पुत्र ने बताया कि कैमूर से उसके पिता पटना लौट रहे थे. रात में गाड़ी ड्राइव करने के दौरान जब सुबह सरारी के पास पहुंचे तो उन्हें झपकी लगी होगी और उसी दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी और पेड़ से टकरा गई जिससे उनके पिता की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि यह घटना आज सुबह की है पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking