News Addaa WhatsApp Group Join करें

माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 14, 2026  |  9:16 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित WhatsApp

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को कलात्मक रूप से उकेरा।इस प्रतियोगिता में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित विजेताओं की घोषणा की गई:प्रथम स्थान: अनुष्का प्रजापति,द्वितीय स्थान सदफ मिर्ज़ा,तृतीय स्थान निर्मला सीतारमण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान नेशनल यूथ वॉलिंटियर (National Youth Volunteer) कृष्णानन्द जायसवाल ,सलोनी राय व आयुष कुशवाहा, ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को ‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद तथा अन्य शिक्षकगण मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद जी ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता की शपथ और ‘माई भारत’ अभियान में अधिक से अधिक पंजीकरण के आह्वान के साथ हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking