News Addaa WhatsApp Group Join करें

मंजेश पहलवान ने मोहित पहलवान बिहार को किया चित्त

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 4, 2025  |  8:15 PM

291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मंजेश पहलवान ने मोहित पहलवान बिहार को किया चित्त WhatsApp
Responsive image
  • लखुआ- लखुईं में आयोजित दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के लखुआ- लखुईं (कुट्टी टोला) पर मंगलवार को आयोजित कुश्ती में दर्जनों पहलवानों ने जोर अजमाइश किया, रोमांचक मुकाबले में मंजेश पहलवान वरवारतनपुर ने बिहार के मोहित पहलवान को चंद मिनटों में चित्त कर दर्शकों की बाहबाही बटोरी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताते चलें कि लखुआ लखुईं गांव में विगत कई वर्षों से रावण मेला एवं दूसरे दिन विराट दंगल का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजित विराट दंगल में अखिलेश मठिया ने अफजल कसया को, विपिन पहलवान नरकूछपरा ने परवेज कसया को, विष्णु विशुनपुरा ने गेम पहलवान बिहार को और अशोक कोप जंगल ने त्रिलोकी बिहार को हराकर कुश्ती अपने नाम की। दर्जनों जोड़ बराबरी पर छुटा।

मेला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा व सुरेंद्र कुशवाहा दंगल अध्यक्ष मदन कुशवाहा, समाजसेवी निशित कुमार मिश्र, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालबाबू , बेचू कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, संतोष चौधरी, सनाउल्लाह खान, परवेज आलम, फरहतुल्ला अंसारी, रामप्रकाश चौधरी, मृत्युंजय, विक्की शर्मा, संदीप शर्मा, राजन कुशवाहा, रामजी कुशवाहा आदि ने मेले में आए अतिथियों को पहलवानों का हाथ मिलवाकर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking