Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

मोटरसाइकिल और साइकिल में हुई भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों रेफर

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Jun 4, 2025, 6:46 PM IST • अब तक 263 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अंतर्गत कसया रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप मोटरसाइकिल और साइकिल में भिड़ंत हो गई, भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला- कसया रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप सुबह 10 बजे के लगभग मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार थाना क्षेत्र के ग्राम भठही बुजुर्ग निवासी फरहान अंसारी पुत्र शाहजान अंसारी उम्र 17 वर्ष तथा साइकिल सवार ग्राम परवरपार टोला महुअवां निवासी उमेद अली उम्र 65 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों लोग एक ही दिशा से आ रहे थे। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे एक सुरक्षित बच गया और मोटरसाइकिल सड़क किनारे नाला में चली गई।

Advertisement

जानकारी मिली है कि घायल बुजुर्ग उमेद अली की मृत्यु हो गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi