News Addaa WhatsApp Group Join करें

मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 15, 2026  |  7:29 PM

224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मठिया में स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में धूम मची रही l भरपूर श्रद्धा एवं उल्लास सहित सांस्कृतिक गरिमा के साथ विगत पाँच दिनों से अनवरत मनाए जा रहा इस महोत्सव में प्रतिदिन अवध आदर्श लीला मण्डली द्वारा दिन और रात में दोनों समय रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है l जिसे देखने के लिए ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विदित हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा मठिया में पंद्रह जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माता क़ाली जी के मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव के द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया गया है l जो ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है l इस मेले में ग्रामीणों सहित आस पास के तमाम गांवों से आए हुए लोगों द्वारा मेला सहित रामलीला मंचन का भरपूर आनंद लिया गया l खिचड़ी के इस मेले में लगे हुए रंग-बिरंगे और भाँति-भाँति के झूलों पर बच्चों की उमड़ी हुई भीड़ मेले की रौनक को और भी बढ़ा रही थी l मेला प्रबंधक बजरंगी सिंह एवं अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा बताया गया l कि यह मकर संक्रांति महोत्सव विगत कई वर्षों से मठिया गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मनाया जाता है l युवा समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने बताया l कि आने वाले समय में इस महोत्सव को और भी अधिक भव्यता प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है l

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को सफल बनाने में श्रीराम मद्देशिया, शिवा सिंह, विजय पाठक, गोविंद प्रसाद, दीनानाथ गुप्ता, वीरेन्द्र साहनी, उमा सोखा, अभिषेक शर्मा, शैलेश सिंह, रामज्ञान गौंड सहित गांव के समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking