News Addaa WhatsApp Group Join करें

मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 25, 2025  |  7:48 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

कप्तानगंज/कुशीनगर। शनिवार को कस्बे में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस पर प्रभात फेरी निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। रैली में विद्यालय के हजारों छात्रों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगनों, बैनरों के साथ गगन भेदी नारों से नगर वासियों को भारतीय लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति संदेश दिया।

रैली में कप्तानगंज के तहसील प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़, के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक भी सम्मिलित रहे। रैली को उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती एक स्वच्छ और सुचिता पूर्ण मतदान से ही सम्भव है।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और इस देश के मतदाताओं को अपने सर्वोच्च अधिकार की जानकारी रखना अति आवश्यक है।

अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय का दायित्व राष्ट व समाज के उत्थान व उन्नयन का भी है बच्चों का प्रयास भी इस दिशा में अग्रसर होना चाहिए ‌

इस अवसर पर तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश कुमार,नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी राजस्व निरीक्षक हरिशंकर कुशवाहा, लेखपाल अजय राव,भरत कुमार, सुधीर सिंह,उप प्रधानाचार्य विश्वम्भर प्रसाद, रणजीत सिंह,सगीर अहमद,डा.चंदन कुमार गोंड़, जयराज सिंह, बशिष्ठ शुक्ल,रामदरश शर्मा, प्रेम नारायण पाण्डेय अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking