News Addaa WhatsApp Group Join करें

नाली के विवाद में चले ईंट पत्थर व लाठी डंडे…एक पक्ष से 5 घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 16, 2025  |  8:07 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाली के विवाद में चले ईंट पत्थर व लाठी डंडे…एक पक्ष से 5 घायल WhatsApp

तुर्कपट्टी । थाना क्षेत्र के अमवा दूबे गांव में नाली के एक पुराने विवाद को लेकर सोमवार की सुबह सुबह दोनों पक्ष उग्र हो गए। एक पक्ष हिंदू और दूसरे पक्ष मुस्लिम के बीच उपजे इस विवाद में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गणेश गोंड पुत्र सहदेव गोंड और मोहर्रम, हातिम व हनीफ के परिवार में नाली को लेकर एक पुराना विवाद था। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि उन पर पहले छींटाकशी की गई थी। इस झड़प में हिंदू पक्ष के गणेश (46) पुत्र सहदेव, अशोक (30) पुत्र गणेश, सुगंति (45) पत्नी गणेश, गुड़िया पत्नी लल्लन और एक बालक आयुष (10) सहित 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें गणेश व संगति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलाते दिख रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों पक्षों से 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking