News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: ट्रांसफार्मर जलने के एक सप्ताह बाद भी नही लगा गांव में ट्रांसफार्मर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2021  |  5:59 PM

721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: ट्रांसफार्मर जलने के एक सप्ताह बाद भी नही लगा गांव में ट्रांसफार्मर

पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के ग्राम सभा सौरहा खुर्द में जला ट्रांसफार्मर एक सप्ताह बाद भी नहीं बदले जाने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अविलंब ट्रांसफार्मर लगाये जाने अन्यथा उपकेन्द्र में ताला बंदी करने की चेतावनी दी है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ग्राम सभा सौरहा खुर्द के चरिघरवा में लगा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से विधुत आपूर्ति होती है।बिगत 7 अक्टूबर को वह ट्रांसफार्मर जल गया। जिसका शिकायत ग्राम प्रधान डाक्टर शम्भु गुप्ता व ग्रामीणों ने उसी दिन कर दिया गया। उसके बाद भी कोई प्रगति न देख ग्रामीण पडरौना अवर अभियंता के कार्यालय पर पहुंच गुहार लगाई गई। वहां पर हड़ताल होने की बात कह लौटा दिया गया। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने और भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों का धैर्य शनिवार को जबाब दे गया। शनिवार को गांव के चौराहे पर इकट्ठा हो ग्रामीणों ने बिद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर अविलंब ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग करते हुए चेताया की अगर बदला नहीं गया तो रविवार को कोटवा उप केन्द्र में ताला बंदी किया जायेगा।जिसकी जवाबदेही बिद्युत विभाग की होगी।
इस दौरान होशीला अंसारी, लियाकत अली, राधेश्याम कुशवाहा,रामदरश पटेल,व्यास यादव,बृक्षन भगत, किशोर कुशवाहा,रामबहाल चौधरी, जगरनाथ कुशवाहा,सुधीर,भरथ यादव आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों के हड़ताल के चलते ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है- वर अभियंता।

इस सम्बन्ध में आवर अभियंता पडरौना का कहना हैं की कर्मचारियों को हड़ताल पर रहने के चलते ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका था।अब सभी काम पर लौट आए हैं आज नहीं तो रविवार को ट्रांसफार्मर लग जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking