News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: समझाने बुझाने गए पिता और भाई को मारपीट कर किया घायल, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 15, 2024  |  8:30 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: समझाने बुझाने गए पिता और भाई को मारपीट कर किया घायल, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुसहरी ढोलहां का है मामला
  • घायल पत्नी ने पति सहित आधा दर्जन लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में बेटी के ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की खबर सुनकर समझाने- बुझाने पहुंचे पिता के सामने भाई और बहन को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के बाद घायल भाई और बहन को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर देकर पत्नी ने पति सहित आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

खड्डा थाना क्षेत्र के चतुरछपरा गांव निवासी मुबारक अली ने अपनी बेटी हसीना खातून की शादी 13 वर्ष पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुसहरी ढोलहां गांव निवासी जावेद के साथ की है। हसीना खातून का आरोप है कि पति दूसरी शादी करने की हमेशा धमकी देते हुए उसे प्रताड़ना और मारपीट करता है। शनिवार को घर पर दूसरी शादी करने की चर्चा करने और विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा- पीटा गया जिसकी शिकायत अपने पिता मुबारक अली से की। रविवार की सुबह मायका से पिता और भाई वाजिद अली मुसहरी पहुंचकर डांट फटकार कर समझा बुझा रहे थे। आरोप है कि अचानक पति जावेद उग्र हो गए और मुझे तथा भाई वाजिद को लात, घूंसे, डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए।

घर से निकलकर जान बचाने के लिए भाई पड़ोस में गया तो पति के दोस्तों ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। पिता ने उसे और भाई को नीजी साधन से खड्डा स्थित सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां भाई वाजिद को गम्भीर चोंटे आई हैं और अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़िता ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को पति सहित आधा दर्जन ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल सहित आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

एसएचओ हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking