News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua-Naurangiya News/नेबुआ-नौरंगिया: जर्जर भवन में चल रहा आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नया भवन तैयार लेकिन विभाग को हस्तांतरित नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2022  |  6:16 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua-Naurangiya News/नेबुआ-नौरंगिया: जर्जर भवन में चल रहा आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नया भवन तैयार लेकिन विभाग को हस्तांतरित नहीं WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मंडार विन्दवलिया में स्थित है चिकित्सालय
  • नया भवन हस्तांतरित नहीं होने से मरीजों व कर्मचारियों को उठानी पड़ रही मुसीबत

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया विकास खण्ड के मंडार विन्दवलिया के दूबे वरदान में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल जर्जर व जीर्ण शीर्ण भवन में संचालित हो रहा है। विडंबना यह है कि जर्जर भवन के बाद में ही नया भवन लगभग छ: माह पूर्व बनकर तैयार है लेकिन विभाग को हस्तांतरित नहीं होने के कारण कर्मचारी पुराने भवन में ही जान जोखिम में डालकर कार्य करने को मजबूर हैं जिससे मरीजों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बताते चलें कि मंडार बिंदवलियां के दूबे भरवां में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदहाल होने से शीलन की वजह से जहां औषधियां खराब हो रही हैं वहीं अस्पताल के कर्मचारी जर्जर भवन में ही जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। लगभग 50 वर्ष पूर्व निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल के छत के प्लास्टर व गिट्टियां उखड़ चुकी है वहीं फाटक व जाली भी टूट चुके हैं। थोड़ी बरसात में ही जमीन के समानांतर नींव होने से अस्पताल में पानी घुस जाता है। वहीं फर्स भी जगह-जगह टूटकर गड्डे का रुप ले चुका है‌। हालांकि स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद चिकित्सालय के बगल में ही नया भवन बनकर लगभग छ: माह पूर्व ही तैयार हो गया है लेकिन विभागीय हस्तानांतरण नहीं होने से मजबूरी में मरीजों व कर्मचारियों को पुराने जर्जर भवन में ही दवा आदि करानी पड़ रही है। कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अन्नू मिश्रा, विवेक मिश्रा, दयाशंकर, गिरधारी सहित स्थानीय लोगों ने विभाग से नये भवन में अस्पताल संचालित कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking