News Addaa WhatsApp Group Join करें

नववर्ष पर हाटा ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने दी शुभकामनाएं, विकास योजनाओं व महिला उत्थान पर रखी बात, भीषण ठंड से बचाव की अपील

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 31, 2025  |  4:08 PM

348 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नववर्ष पर हाटा ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने दी शुभकामनाएं, विकास योजनाओं व महिला उत्थान पर रखी बात, भीषण ठंड से बचाव की अपील

हाटा/कुशीनगर। विकास खंड हाटा की ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने आज अपने क्षेत्रवासियों को आने वाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और विकास लेकर आए।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों को मजबूती मिलती है।ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों, नाली-नाला, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचे।महिला उत्थान पर विशेष जोर देते हुए आरजू राव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें, ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं और संभव हो तो गरीबों की मदद करें।कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के साथ ग्राम प्रधान लालीपार प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, डुमरी स्वांगीपट्टी के प्रधान सतीश गुप्ता, सिंघना के प्रधान चंद्रभान प्रसाद, मोनू राव समेत कई गांवों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख ने विश्वास जताया कि आने वाला वर्ष हाटा ब्लॉक के लिए नई उपलब्धियों का वर्ष होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking