News Addaa WhatsApp Group Join करें

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुशीनगर के बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 21, 2024  |  6:31 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुशीनगर के बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • डीएम उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल व सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने भी किया योगाभ्यास

कसया। शुक्रवार को कुशीनगर स्थित बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली (बुद्ध टेंपल) में स्वयं एवं समाज के लिए योग की थीम पर आधारित दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ जनप्रतिनिधि और अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर मंडल नोडल अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह , जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने किया। उन्होंने आयोजित सामूहिक योग सत्र में योगाभ्यास कर निरोग एवं स्वस्थ्य रहने का संदेश भी दिया। कहा कि योग मानवता के कल्याण के लिए है। यह हमारी प्राचीन सभ्यता की अमूल देन है, जो ऋषि मुनियों द्वारा दिया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

गौरतलब है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह चेतना और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। योग विचारों को संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है, स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। इसे हम अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ्य एवं निरोग रह सकते है।

अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर कुंवर बहादुर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का चयन करना ही पवित्र व पूज्यनीय है। अगर योग करते रहेंगे तो शरीर रोग से मुक्त रहेगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/अपर आयुक्त प्रशासन ने आज कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में 10 वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि योग की विधा प्राचीन के साथ-साथ आधुनिक भी है। सदियों से योग का सार एक ही है। कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना व एकता की भावना विकसित करना। ऋषियों व मुनियों ने सदियों पहले जो खोजा और अनुभव किया,वह प्रत्यक्ष रूप से आज भी प्रासंगिक है। भारत ने पूरे विश्व में योग का प्रचार-प्रसार किया। देश को निरोग बनाने का सर्वव्यापी आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि दिनचर्या में योग को हिस्सा बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिए। कहा कि योग अदभुत सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए,ताकि पूरे विश्व में लोग इसके प्रयोग से लाभान्वित हो सके।उन्होंने कहा कि 10 वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि योग जीवन के सुखमय बनाने कीे मूल संस्कृति है। यह ऋषियों व मुनियों की अदभुत खोज भी है।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि योगा शरीर और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए इन दोनों को संयुक्त करने का सबसे अच्छा अभ्यास है यह एक व्यक्ति को सभी आयामों पर जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है।

योग प्रशिक्षक आशीष पांडेय,अनुज झिंझरिया,तुषार बोस व शिवम कुमार ने योग के विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, एसपी धवल जायसवाल,सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, संरक्षण सहायक शादाब खान, डीडीओ कल्पना मिश्रा, डीपीओ शैलेंद्र राय, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 दया शंकर वर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतराम मौर्य, डॉक्टर धर्मवीर राम, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, डॉ0 नीरज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking