News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:22 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

Advertisement

पडरौना/कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विगत बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में की गई कार्यवाही से अवगत होने उपरांत आज की बैठक की शुरुआत की। इस क्रम में सभी एमवाईसी से बजट/व्यय के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए प्राप्त बजट मार्च में ही शत प्रतिशत व्यय किये जाने सहित आवश्यक उपकरणों का क्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उन्होंने बच्चों के वैक्सिनेशन में प्रगति न होने पर एक-एक कर पूछ-ताछ की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। आशा कार्यकर्ताओं की ब्लॉकवार स्थिति की जानकारी लेने पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉकों पर किये जाने वाली बैठक-संगिनी की बैठक,आशा क्लस्टर तथा
एएनएम की होने वाली साप्ताहिक बैठक के सम्बन्ध में पूछ-ताछ की तथा उक्त बैठक से सम्बंधित फोटोग्राफ्स सहित कार्यवृत्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी एमवाईसी को दिया।

बैठक के दौरान संस्थागत प्रसव की जानकारी ली तथा एनीमिया ग्रसित गर्भवती महिलाओं के उपचार के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बच्चों के टीकाकरण व छूटे हुए बच्चों के टीकारण की भी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने ली जिसमें खराब स्थिति आने पर सभी को सचेत किया। आशाओं के होम विजिट की समीक्षा दौरान सुकरौली की स्थिति खराब पाए जाने पर एमवाईसी सुकरौली को शो काल नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया। मन्त्रा ऐप पर डिलेवरी के आंकड़े कम होने एवं बच्चों के जन्म लेने के 24 घण्टे के अंदर विभिन्न प्रकार के लगाए जाने वाले टिके की खराब प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी को अपने स्तर से सभी को पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया। बैठक में मंत्रा ऐप पर फीडिंग की भी समीक्षा की। बैठक में ई-संजीवनी पोर्टल पर टेलीमेडिसिन की स्थिति की समीक्षा की तथा एएनएम व आशाओं द्वारा लापरवाही संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ई-कवच पोर्टल पर आशाओं द्वारा किये जाने वाले सर्वे की स्थिति खराब पाए जाने पर निर्देशित किया कि सभी आशाओं को डाटा अपलोड हेतु प्रशिक्षण दो दिन के अंदर कराए जाएं। बैठक के अंत में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी अभियान व 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के तैयारियों तथा अभियान में सम्मिलित अन्य विभागों को भी अभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारी व सभी एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking