Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

पडरौना: जिला बचत अधिकारी किए गये सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 29, 2024, 7:03 PM IST • अब तक 195 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर।जनपद कुशीनगर के नवागत जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष हरे राम गुप्ता संग प्रतिनिधि मंडल मिलकर अंगवस्त्र एवं बुकें भेंटकर किया सम्मानित।

जिलाध्यक्ष हरे राम गुप्ता ने नवागत बचत अधिकारी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की।जिला संयोजक नन्द लाल गुप्ता ने स्वागत करते हुए बताया कि उनके कार्य काल में एक तरफ जहां अभिकर्ताओं में उत्साह के साथ कार्य करने,सभी योजनाओं में व्यवसाय वृद्धि,के साथ साथ कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

Advertisement

जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप राष्ट्र हित में सकारात्मक पहल के साथ सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार व हमारे अभिकर्ताओं के माध्यम से सभी को लाभ पहुंचे, छोटी-छोटी बचत के माध्यम से हर परिवार सबल हो प्रयास करें।इमानदारी,निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले अभिकर्ता का समाज में भी सम्मान बढ़ता है और एक अच्छी आय के साथ वह सुखी एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करता है।

इस दौरानजिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय,जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लल्लन गोंड,जिला मंत्री रामू यादव,जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र चौरसिया,जिला संगठन मंत्री संजय मरोडिया,जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी,अजय गुप्ता,दीनवन्धु गुप्ता,सुरेन्द्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi