बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को आत्मघाती कदम उठाते हुए जान देने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है I युवक द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया I समाचार लिखे जाने तक इस बात का पता नही चला I सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई I
ज्ञात हो, कि 13 अगस्त गुरुवार के दिन कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू बड़ा टोला निवासी प्रद्दुम्न रावत उम्र लगभग 25 ( पच्चीस ) वर्ष पुत्र भीम रावत ने बीते बुधवार 12 अगस्त की रात को कमरे के अंदर छत के कुंदे में साड़ी का फंदा लगा कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया l गुरुवार को सुबह फंदे से लटक कर युवक के मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज बोदरवार विवेक कुमार पाण्डेय शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गए I
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…